RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नागर विमानन मंत्रालय ने बारामती के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना के बाद तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू की।

दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया।
पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 29 जनवरी।नागर विमानन मंत्रालय ने बारामती के पास हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे के बाद, सभी आवश्यक प्रतिक्रिया और जांच तंत्रों को तुरंत सक्रिय कर दिया। एक संपूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दिल्ली स्थित विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो (एएआईबी) के तीन अधिकारियों की एक टीम और मुंबई स्थित नागर विमानन महानिदेशालय के तीन अधिकारियों की एक अन्य टीम 28 जनवरी को दुर्घटनास्थल पर पहुंची। एएआईबी के महानिदेशक श्री जी.वी.जी. युगंधर भी उसी दिन घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

नागर विमानन मंत्रालय निर्धारित समय सीमा के भीतर, स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच पूरी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यह जांच एएआईबी नियम, 2025 के नियम 5 और 11 के अनुसार शुरू की गई है।

Related posts

भोजपुर:लेखक-संस्कृतिकर्मियों द्वारा सृजनात्मक प्रतिरोध विकसित करने पर जोर।

rktvnews

इंटर परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या,लिखा- जिससे सेटिंग की उसने धोखा दिया।

rktvnews

पटना:जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति दिवस पर समक को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

शीश महल बनाम स्वर्ण महल।

rktvnews

हैदराबाद:केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जीएसआईटीआई हैदराबाद में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment