RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण।

सुरक्षा मानकों के साथ विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 जनवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर महिला महाविद्यालय, मधुपुर में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम केन्द्रों के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सुगमतापूर्वक रिसिविंग, लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री, मतगणना कक्ष, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Related posts

शोक संवेदना प्रकट करने आये चिराग पासवान ने कहा बिहार में चल रहा है जंगल राज।नोटबंदी के नीतिगत फैसले के साथ है लोजपा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के राष्ट्रीय स्तर की समन्वय समिति ने दिल्ली में आज केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय में पहली बैठक की।

rktvnews

पटना:नहीं रहीं ‘जीवन है तो’ की कवयित्री डा सविता मिश्र ‘मागधी’।

rktvnews

महेंद्रगढ:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए जिला के ऐतिहासिक स्थल,वेव-2025 में हॉलीवुड- बॉलीवुड को लुभा रही यहां की फिल्म लोकेशन।

rktvnews

बिहार :भोजपुर:तरारी विधानसभा उप चुनाव में राजू यादव को जीत दिलाने को ले छात्र-युवा कंवेंशन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment