RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लूं को आपदा घोषित करे सरकारें-माले! लूं से मरने वाले परिजनों को 4 लाख रु० मुआवजा दे सरकार-दिलराज प्रीतम।

भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)19 जून। भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि अभी रिकार्डतोड़ भीषण गर्मी पड़ रही है जो कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है साथ ही इस भीषण गर्मी में लू के कारण लगातार मौतें हो रही है!तमाम श्मशान घाटों पर‌ शव जलाने के लिए लम्बी लाइनें देखने को मिल रही है।दिलराज प्रीतम ने लूं के कारण हो रही मौतों को करोना महामारी के दौरान हुई मौतों से समतुलय जल रही लाशों पर चिंता जताते हुए कहा की सरकारी आंकड़े से ज्यादा लोगों की मौतें हो रही है जिसका कोई रिकार्ड नहीं है!इसमें सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग के लोगों की मौतें हो रही है क्योंकि जीविकापार्जन के लिए घरों से निकलना उनकी मजबूरी है जिससे भीषण गर्मी के चपेट में आने से उनकी मौतें हो रही है और उनके परिवार उजड़ रहे है। उन्होंने इसके रोकथाम के लिए सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं सभी चट्टी बाजारों चौक-चौराहों पर पानशाला लगाने की गारंटी की मांग है।आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार सभी गांवों शहरों में सर्वे कराकर लू से मरने वालों की पहचान कर सही आंकड़ा पेश कर इसे आपदा में शामिल करें।उन्होंने लू से हो रही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रु० मुआवजा देने की गारंटी ताकि उनके परिजनों का जीवन पटरी पर लाया जा सके की मांग की हैं।

Related posts

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का उदघाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का चुनाव 9 जून 24 को :अध्यक्ष ,डॉ .एस.के.रूंगटा

rktvnews

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) ने मालदीव और बांग्लादेश के 95 सिविल सेवकों के लिए 2 सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय इकाई के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का किया गया गठन।

rktvnews

भोजपुर:फुटबॉल के फाइनल मैच में गोल्डन बेबी पिंक टीम बना चैंपियन।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

rktvnews

Leave a Comment