RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सरकारी भूमि के नामांतरण, जमाबंदी से संबंधित प्रतिवेदन, एफआरए/एनओसी से जुड़े प्रस्ताव, छूटे हुए प्लॉटों की NGDRS पोर्टल पर प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) रिपोर्ट, राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, म्यूटेंशन तथा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
राजस्व संग्रहण के मामलों में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मार्च माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को जिले के सभी सरकारी भवनों का प्राथमिकता एवं नियमानुसार ऑनलाइन पंजी-2 में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
एफआरए/एनओसी से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों में गति लाई जा सके। इसके साथ ही जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन का भी निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा ससमय काउंटर एफिडेविट आदि कार्यों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने समाहरणालय भवन, इंडस्ट्रियल पार्क, मंडल कारा, सोलर पार्क सहित अन्य विकास परियोजनाओं हेतु चिन्हित भूमि के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।
बैठक में राजस्व कार्यों में बेहतर प्रगति एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर अंचल अधिकारी इटखोरी सविता सिंह को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह सहित सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: जख्मी हिरण का समाजसेवी ने कराया ईलाज,वन विभाग को किया सुपुर्द।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले के सैकड़ों दलित समुदाय के लोगों ने ली जदयू की सदस्यता : जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 18 मई को ओडिशा में 8000 करोड़ रूपये रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

rktvnews

पैक्स के माध्यम से ई-सेवाएँ।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन।

rktvnews

Leave a Comment