RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नई आशा द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।उदवंतनगर के कसाप जवाहर टोला, मुसहर टोला में आज नई आशा द्वारा ओम नारायण चौबे के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर ई. बबन सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। यह अपने जीवन में सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना भी है। उन्होंने कहा कि नई आशा का द्वारा गरीबों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किया जाने वाला कार्य अनुकरणीय है। ओम नारायण चौबे ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नई आशा के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर मुझे अति प्रसन्नता होती है। इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक विधवा, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों ने पेंशन बनवाने की मांग की। मौके पर नई आशा के संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश, राकेश कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, सिद्धेश्वर राम, सुमित्रा देवी, अमन बिहारी आदि थे।

Related posts

बायजूस ने उत्पाद और सेवाओं की क्षमता और प्रभाव के आधार पर आर्गेनिक ग्रोथ के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव सेल्स मॉडल का अनावरण किया।

rktvnews

बच्चे बच्चियों का नामकरण संस्कार ग्‍यारहवें दिन होना चाहिए : जीयर स्वामी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली

rktvnews

भोपाल:खुशियों की दास्तां: भावांतर योजना के हितग्राही बालू ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद मंडी की व्यवस्थाओं की सराहना की।

rktvnews

तटबन्ध की सुरक्षा हेतु तत्पर है जिला प्रशासन!आम नागरिक की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment