RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहिया इंटर कॉलेज में राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे की जयंती।

 

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे के राजकीय जयंती समारोह का उद्घाटन

बिहिया/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जनवरी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी दूबे का राजकीय जयंती समारोह नगर पंचायत बिहिया स्थित इंटर कॉलेज, बिहिया मे मनाया गया। राजकीय जयंती समारोह का उद्घाटन आरा सांसद सुदामा प्रसाद, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधायक राकेश रंजन ओझा, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर संजीत कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व बिंदेश्वरी दूबे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे के राजकीय जयंती समारोह को संबोधित करते एसडीओ संजीत कुमार

स्व पंडित बिंदेश्वरी दूबे के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताये हुए रास्ते पर चलें। इस अवसर पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद, जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा, जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहिया, अंचलाधिकारी बिहिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

लेके प्रभु का नाम को मिले प्यार से रोमांचित हैं सलमान और कैटरीना।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ।

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे समस्याओं का किया गया निराकरण! शाहपुर के पंचायतों मे हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका:राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment