RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

वैशाली:जिलाधिकारी ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

वैशाली जिले के तीन प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम किया गौरवान्वित।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)10 जनवरी। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय हैं।
विदित हो कि साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में भारत, श्रीलंका, नेपाल एवं भूटान के खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वैशाली जिले के तीन प्रतिभागियों साक्षी कुमारी, निधी कुमारी एवं विनोद कुमार धोनी ने स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27.12.2025 से 29.12.2025 तक पटना में तथा दिनांक 01.01.2026 से 05.01.2026 तक काठमांडू (नेपाल) में किया गया था। विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में वैशाली के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और समर्पण से स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के युवाओं की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया तथा खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।

Related posts

नेकदिल इंसान स्मृति शेष कामेश्वर प्रसाद सिन्हा के श्राद्ध कर्म पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली ।

rktvnews

इंदौर:एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने का गुण है, तो सफलता निश्चित है।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरित हाइड्रोजन पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

देवघर:स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ स्थानीय कामगारों को बेहतर मंच प्रदान करने हेतु सरस मेला का होगा आयोजनःउपायुक्त

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

आपदा एवं विकासात्मक कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment