RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की गहन समीक्षा : दिए सख्त निर्देश

किसान पंजीकरण में 99.7 प्रतिशत उपलब्धि के साथ वैशाली जिला बिहार में प्रथम स्थान पर।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)09 जनवरी। गुरुवार को जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा जिले में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंपों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी स्वयं प्रतिदिन निरीक्षण कर इस अभियान की सतत निगरानी कर रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले में कुल 1,95,228 लाभुक पंजीकृत हैं। अब तक कुल 34,909 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है, जिनमें से 26,887 किसान पीएम किसान योजना से संबंधित फार्मर रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत पंजीकृत किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 8,000 के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 7,980 की उपलब्धि प्राप्त करते हुए 99.7 प्रतिशत सफलता हासिल की है, जिसके साथ वैशाली जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर है।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन की प्रगति सुनिश्चित करें तथा विकेंद्रीकृत रूप से समन्वय के साथ सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर इस महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जो किसान किसी कारणवश शिविरों में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए डोर-टू-डोर जाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण की जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कृषि अथवा राजस्व विभाग के जो भी कर्मी या पदाधिकारी इस कार्य में शिथिलता बरतेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि किसानों के हित में चल रहे इस महाअभियान को और अधिक गति प्रदान करते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।

Related posts

इस गर्मी समर कैंप में सीखे ब्यूटीशियन के गुर।

rktvnews

बागपत:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थियों को मिली टूल किट, युवा उद्यमी को मिला एक लाख का ऋण।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी गजराजगंज मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गई अनिता कुमारी।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने महदह में नवनिर्मित 100 आवासन वाले पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

दरभंगा:उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार मध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आज संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment