RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए प्रशासन की मानवीय पहल।

उप विकास आयुक्त ने देर रात कंबल वितरण कर पहुंचाई राहत।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)01 जनवरी।जिले में जारी कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बुधवार की रात्रि 09:30 बजे रंका मोड़, बस स्टैंड एवं गढ़वा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि शीतलहर के दौरान असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी स्थलों को चिन्हित कर नियमित रूप से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, जहां जरूरतमंदों की संख्या अधिक है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक पंकज कुमार गिरि भी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों में राहत एवं संतोष देखा गया।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और किसी भी असहाय व्यक्ति की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय पर मदद सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

सदर अस्पताल प्रशासन की पहल पर हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से दो शवों का हुआ दाह संस्कार।

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंस शहादत दिवस पर भाकपा-माले ने लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च निकाला।

rktvnews

भोजपुर: डीएम द्वारा अनाथ बच्ची को मुर्शिदाबाद (पं०बंगाल) के दंपति को दिया गया गोद।

rktvnews

“बचपना शुडन्ट रिटायर”: खुशी, सम्मान और बचाव की देखभाल के साथ बुढ़ापे को फिर से परिभाषित करने के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान

rktvnews

शिवहर:PK ने बाढ़ के हवाई निरीक्षण पर CM नीतीश को घेरा, बोले- 20 साल से हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर रहे हैं, 3 महीने बाद जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी कर इनको घर भेज देगी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

Leave a Comment