RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:वर्ष 2026 को कृषि आधारित उद्योगों के विकास वर्ष के रूप में मनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शुभागमन – 2026 पर प्रदेशवासियों को बधाई।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2026 के शुभ आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2026 नई ऊर्जा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर आया है। इसे हम मध्यप्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के समग्र विकास वर्ष के रूप में मनायेंगे। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में हमें जो उपलब्धियां मिलीं, वे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। वर्ष 2026 इसी बुनियाद को और भी मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार, समाज और जवाबदेह प्रशासन सबके संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश विकास, संस्कृति, नवाचार और कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर है। विरासतों को सहेजकर हम किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के साथ ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को साकार करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आहवान करते हुए कहा है कि आइए, हम सब एकजुट होकर मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को नये क्षितिज और नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

Related posts

पटना:ब्लड बैंक को समृद्ध बनाना उद्देश्य : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

दरभंगा:डी.डी.सी की अध्यक्षता में हुई तकनीकी विभाग की बैठक।

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर चतरा में साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

आपके दिल में दहशत नहीं विश्वास और मोहब्बत भर के समर्थन प्राप्त करना चाहते हैं : राजनाथ सिंह

rktvnews

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

सामाजिक क्रांति है लाड़ली बहना योजना : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment