RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने किया सकड्डी पंचायत में स्थापित मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 दिसंबर।आज उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह के द्वारा कोइलवर प्रखंड अंतर्गत सकड्डी पंचायत में स्थापित मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यूनिट की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई।
मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट के आगे विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को आवश्यक कार्य योजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके और उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा धनडीहा पंचायत में WSP का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोइलवर को संबंधित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर ,जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक(आत्मा) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:महिला संवाद में तकनीकी प्रशिक्षण की मांग।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का हुआ विमोचन!बाल विवाह को समाप्त करना नैतिक जिम्मेदारी:सहायक निदेशक आलोक कुमार

rktvnews

दुमका:आत्मा सभागार दुमका में कृषक–वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा में खुलेगा फुटबॉल स्मॉल सेन्टर,नेहरू स्टेडियम को स्थल के रूप में किया गया चिन्हित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 फ़रवरी 25

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment