RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यसंस्कृति एवं अंतर विभागीय समन्वय को लेकर बैठक।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )29 दिसंबर।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज सभी कार्यालयों में कार्यसंस्कृति एवं अन्तर विभागीय समन्वय को लेकर बैठक किया।
सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस की प्रणाली को क्रियाशील कर इसका प्रभावी कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वयं जिलाधिकारी भी इसकी नियमित समीक्षा करेंगे, इसके लिये डीआईओ को प्रतिदिन बायोमेट्रिक अटेंडेंस का अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
सभी पदाधिकारियों को विभागीय मुख्यालय से प्राप्त निदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। जनशिकायत से संबंधित आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से करने का निदेश दिया गया। विभाग से प्राप्त पत्रों को 48 घंटे के अंतर्गत संचिका में प्रस्तुत करने का निदेश सभी कार्यालय प्रधान को दिया गया।सभी प्रधान लिपिक आगत पत्रों का लॉगबुक संधारित करेंगे तथा इसका मासिक प्रतिवेदन जिला स्थापना शाखा को उपलब्ध कराएंगे।
न्यायालय/मानवाधिकार आयोग में संचालित वादों के संदर्भ में ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने/वांछित प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया।
राशनकार्ड बनाने के लिये प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंतर्गत सुनिश्चित कराने का निदेश सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया गया।
विभिन्न परियोजनाओं के लिये किये जा रहे भू-अर्जन के तहत परियोजनावार एवं प्लॉट वार पंचाटी रैयतों की सूची का प्रदर्शन सभी संबंधित अंचल कार्यालयों में सुनिश्चित करने को कहा गया। भू-अर्जन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने एवं इससे संबंधित समस्या के निवारण के लिये सभी संबंधित अंचलों में एक स्थायी हेल्प डेस्क को क्रियाशील करने का निदेश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

उज्जैन :सराय अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी ,होटल, लॉज, धर्मशाला आदि में 2 सप्ताह से अधिक समय रहने वाले आगुंतकों की थाने में देनी होगी सूचना।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता (MCC) के अनुपालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

20 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर : अवैध मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार! वाहन चेकिंग के दौरान बहोरनपुर पुलिस ने पकड़ा

rktvnews

इंदौर जिले में एसआईआर के तहत मतदाताओं को 2003 की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक झोन में हेल्पडेस्क स्थापित।

rktvnews

Leave a Comment