RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मेरा युवा भारत खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा पांच प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल समापन के उपरांत जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने किया | प्रतियोगिता के दूसरे दिन सर्वप्रथम प्रतिभागियों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। इसके पश्चात वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना आरा के प्रांगण में एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
दूसरे दिन पुरुष वर्ग में 1600 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद, जबकि महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके साथ ही महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता भी पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुई, जिसमें उदवंतनगर की कीखिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की |
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य विजय जैन भोजपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं हिमांशु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी उपस्थित रहे | अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।
समारोह में फुटबॉल, महिला कबड्डी एवं एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र के साथ-साथ माय भारत टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के नाम बाद में प्रकाशित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सरिता शर्मा मेरा युवा भारत भोजपुर के स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने जिले वासियों को दिया होली का तोहफा,होली स्पेशल ट्रेन का 20 मार्च से आरा में होगा ठहराव।

rktvnews

अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है नया वक्फ कानून।

rktvnews

पटना:गांव से राज्य स्तर तक मजबूत होगा पूर्व चेतावनी तंत्र, लू एवं वज्रपात से बचाव को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार!16 ग्राम हीरोइन के साथ एक इनोवा कार बरामद।

rktvnews

भोजपुर: 27 जुलाई को भिखारी ठाकुर शोध संस्थान प्रख्यात मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर आयोजित करेगा गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक।

rktvnews

Leave a Comment