RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निदेश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)18 दिसंबर ।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज प्रखंड कार्यालय गांडेय में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही मैपिंग कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते सभी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि मैपिंग कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही नहीं बरती जाय। समीक्षा के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने एवं सुनियोजित तरीके से मैपिंग का कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य एक अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण प्रक्रिया है। अतः मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना चाहिए। अतः सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची के अद्यतन में कोई त्रुटि न रहे। मैपिंग और पुनरीक्षण कार्यों को समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

Related posts

कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ ”सम्भावनाएं – 2024″

rktvnews

भोजपुर:शिव बारात शोभायात्रा समिति आरा के अध्यक्ष बने अरुण गुप्ता।

rktvnews

खैरागढ़: कथक नृत्य कार्यशाला : छात्रों को मिल रही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा

rktvnews

भोजपुर:सजग रचनाकार संस्थान ने की बैठक ,विभिन्न विषयों पर किया विचार विमर्श।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय पंजाब दौरे पर, मोगा के रणसिंह कलां गांव में किसानों ग्रामवासियों, हितधारकों से संवाद किया।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment