RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा दो मामलों में एक लाख 22 हजार से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा जप्त।

स्वीगी बैग से परिवहन की जा रही अवैध मदिरा जप्त।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 18 दिसम्बर।कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी व जहांगीर खान के नेतृत्व में वृत्त- बालदा कॉलोनी एवं बाम्बे बाजार प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में वृत्त बालदा कालोनी में मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर व्हाया फूटी कोटी रोड़ पर घेराबंदी कर शंका के आधार एक दोपहिया एक्टिवा वाहन (क्रमांक-MP09 UA5388) को रोककर डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही 6 बोतल और पीछे सीट पर रखे स्वेगी बैग में 18 बोतल, एक कपड़े के झोले में 12 केन बीयर व 6 बोतल में अलग-अलग ब्रांड की विदेशी (ब्लेंडर प्राइड, आलसीसान,8PM, बिग पाइपर, रॉयल चैलेंज आदि) की शराब जप्त कर आरोपी राकेश पिता सत्यपाल बलवानी निवास द्वारकापुरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जप्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत एक लाख 13 हजार 120 रुपए के करीब है।

आबकारी विभाग की एक अन्य कार्रवाई में आरोपी की अवैध शराब जप्त

आबकारी विभाग की एक अन्य कार्रवाई के दौरान आरोपी से अवैध शराब जप्त करने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी उमेश पिता मोहनलाल निवासी भांगिया काकड़ के कब्जे से 120 पाव देशी मदिरा विक्रय करते हुये पकड़ा गया। जप्त अवैध मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 9 हजार रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की सराहनीय पहल विगत 7 दिनों में गुम हुए 45 बच्चों, महिलाओ एवं वृद्धों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद होगा साहित्य सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई ‘संभाषण-कार्यशाला’।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों और सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की अदम्य हिम्मत और साहस को सलाम किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जनवरी 24

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment