RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: शाहाबाद हीरोज को मिली जीत, एथेलेटिको और पिरौटा ने खेली बराबरी की पारी।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वाधान में आयोजित राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 -26 का चौथे दिन का आज प्रथम मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बीच खेला गया मैच को गलत तरीके से खेलने के कारण आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के खिलाड़ी नितेश कुमार को रेफरी धनजी के द्वारा येलो काट दिया गया और चेतावनी भी दी गई। मध्यांतर तक दोनों टीमे शून्य रही।मध्यांतर के बाद आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ की टीम के खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने अपनी टीम के लिए तेज तर्रार गोल किया और अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया शाहाबाद हीरोज टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 7 पीयूष कुमार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के लिए गोल किया इस तरह दोनों टीम मैच में एक एक गोल की बराबरी पर आ गई फिर से आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ टीम के खिलाड़ी पवन कुमार ने अपनी टीम के लिए गोल कर दिया इस तरह वेरथ टीम 2-1 से मैच में आगे हो गई फिर से शाहाबाद हीरोज की टीम के खिलाड़ी धीरज रजक ने बिच फील्ड से ही नेट में बाल डाल दिया। इस तरह दोनों टीम मैच में दो-दो गोल की बराबरी पर आ गई फिर से शाहाबाद हीरोज टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 7 पीयूष कुमार ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया इस तरह शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा मैच में 3-2 से आगे हो गई। इस तरह मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा 3/2 से विजयी रहा।मैच के मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ टीम के सचिव कैलाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार ,डॉक्टर रंजन कुमार सिंह ,राहुल कुमार सिंह एवं नितिन कुमार उपस्थित थे
दूसरा मैच महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब के पिरौटा के बिच खेला गया मैच के शुरुआती क्षण बितने के बाद एथलेटिको क्लब आरा के खिलाड़ी आर्यन कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया कुछ समय बीतने के बाद एथलेटिको खिलाड़ी राजा तिवारी ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया इस तरह आरा की टीम ने मैच में दो गोल से बढत बना ली। इस तरह मध्यांतर तक आरा की टीम दो गोल से मैच में आगे हो गई पिरौटा की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दनादन दो गोल दागे पहला गोल जर्सी नंबर 13 प्रदुमन कुमार एवं दूसरा गोल वरुण कुमार जर्सी नंबर 8 पिरौटा टीम के लिए किया। पिरौटा टीम के ही खिलाड़ी सुशील कुमार एवं राहुल कुमार को अनुचित खेल खेलने के लिए रेफरी द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया और चेतावनी दी गई एथलेटिको और पिरौटा के बिच मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। जानकारी दी गई की कल 18 दिसंबर 2025 को प्रथम मैच दक्षिण इकौना बनाम आरा एरो के बीच खेला जाएगा दूसरा मैच गडहनी फुटबॉल क्लब बनाम आरा वारियर के बीच खेला जाएगा उपस्थित लोगों में संयोजक वीर बहादुर यादव मोहम्मद शमशाद राजकुमार जी मनोरंजन उपाध्याय धर्मेश उपाध्याय एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कान्ह डक्ट परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

चतरा:आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रमंडल स्तरीय स्कूल खेल मुक्केबाजी में भोजपुर के मुक्केबाजों का रहा दबदबा और जीते मेडल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 मार्च 25

rktvnews

सारण: बाल सभा सह सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:युवा समाज और देश के विकास में योगदान दें : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment