RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों हेतु 25 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 दिसंबर।चतरा प्रखंड अंतर्गत देवरिया ग्राम में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, चतरा के बैनर तले हस्तशिल्प विकास योजना के अंतर्गत चतरा भद्राकाली वुड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों के कौशल विकास हेतु 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि जिला उद्यमी समन्वयक, चतरा हेमंत केसरी, क्लस्टर के सचिव रामसेवक राणा एवं प्रशिक्षण एजेंसी CCDS, रांची के प्रतिनिधि मोहम्मद अब्दुल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जिला उद्यमी समन्वयक हेमंत केसरी ने शिल्पकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल उन्नयन एवं आधुनिक विपणन रणनीतियाँ शिल्प उत्पादों को बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने चयनित 30 हस्तशिल्पकारों को आधुनिक मार्केटिंग पद्धतियों, इकाई संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियों तथा प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया।
बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा काष्ठ कला (वुड क्राफ्ट) से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने एवं भविष्य में उत्पादन कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बोर्ड द्वारा टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में क्लस्टर के लगभग 50 हस्तशिल्पकार, प्रखंड उद्यमी समन्वयक चतरा शिशुपाल सिंह, कान्हाचट्टी अरविंद कुमार, लावालोंग उमेश कुमार, पत्थलगड़ा से राहुल कुमार सहित क्लस्टर के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

विभिन्न कांडों का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने अहिरौली पंचायत में कार्टून पैकेजिंग एवं प्रखंड डुमराव अंतर्गत उद्यान विभाग संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:विधान सभा में इस बार भी शत प्रतिशत शीट जीतेंगी लोजपा(रा) – संजय सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना से मुलाकात की।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पिता से अलग हुए लड़के से महीनों तक बंधुआ मजदूरी कराए जाने की पीड़ा पर स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में महाराष्ट्र के 4G कनेक्टिविटी डेटा प्रस्तुत किए।

rktvnews

Leave a Comment