RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्थानों पर छापेमारी।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोईलवर एवं बबुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुई, कचरा फैक्ट्री, कमालूचक सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह छापेमारी जिला खनन पदाधिकारी, भोजपुर श्री कुमार गौरव के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोईलवर एवं बबुरा थाना के थानाध्यक्ष तथा पुलिस बल के जवान शामिल रहे। छापेमारी के दौरान अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन से संबंधित गतिविधियों की गहन जांच की गई। प्रशासनिक टीम ने नदी तटों, भंडारण स्थलों एवं संभावित परिवहन मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।
जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार के सघन छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

चतरा:पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता दौड़” का आयोजन, घाटों की हुई सफाई,योग का किया गया अभ्यास।

rktvnews

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) और डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:डिजिटल श्री कृष्ण लीला:फुलों एवं अबीर होली की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने बांधा समां।

rktvnews

भोपाल:पद्मश्री स्व. उषा किरण खान के पुण्य स्मृति में हिंदी साहित्य और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य ने भावांजलि दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment