RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने का दिया निर्देश।

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत करे निराकरण: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)16 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिले के सभी प्रखंडो के अंचलाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने न्यायालय से जुड़े मामलों के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य रूप से भूमि सीमांकन, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन और सेवा का अधिकार सप्ताह जैसे कार्यक्रमों की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की गई, ताकि लंबित मामलों को जल्द निपटाया जा सके और भूमि संबंधी शिकायतों का समाधान हो सके। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने भूमि सीमांकन, परिसोधन, ऑनलाइन लगान, रिजेक्शन भू-अधिग्रहण, अंतर्विभागीय नि:शुल्क भूमि हस्तांतरण की स्थिति, अंतर्विभागीय सशुल्क भूमि हस्तांतरण की स्थिति सहित अन्य मामलों में प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित म्यूटेशन के आवेदनों को लेकर निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में ही आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही वैसे आवेदन जो 90 दिनों से ज्यादा लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत आवेदनों का निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, विधि शाखा प्रभारी शैलश कुमार सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित!चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत चमत्कार विज्ञान की देन:चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना, सभी के सुख व समृद्धि की कामना।

rktvnews

गुमला:शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने लूटे एक लाख रूपये।

rktvnews

Leave a Comment