RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।

सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, कार चालकों का सीट बेल्ट, बसों में ओवरलोडिंग की जांच की गई।

100 से ज्यादा वाहनों की जांच में 41 वाहन चालकों से 73 हजार रु. का जुर्माना वसूला गया।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)15 दिसंबर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पटमदा रोड में मिर्जाडीह के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हो रहे जानमाल की क्षति के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 100 से अधिक वाहनों की गहन जांच की जिसमें 41 वाहन चालकों से 73000 रू का जुर्माना वसूला गया। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट और नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई।

Related posts

विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!ओजोन परत को बचाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी:प्राचार्य प्रो ओपी राय

rktvnews

तेजस्वी की सभाओं में उमड़ता  जनसमूह अकल्पनीय : शिवानंद तिवारी

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति के द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

किसानों के हित सर्वोपरि: शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अमानक बीज मामले में कार्रवाई, नुन्हेम्स कंपनी पर एफआईआर दर्ज।

rktvnews

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय बालिका दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान में जिला स्तरीय अंडर 17 कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment