RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने फिर दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, बेसहारा अम्मा का तुरंत कराया उपचार।

इंदौर/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 10 दिसम्बर।मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक बार फिर अपनी मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया। जनसुनवाई में उपचार के लिए आईं बेसहारा वृद्धा भारती ने कलेक्टर श्री वर्मा को बताया कि इस संसार में उनका कोई सहारा नहीं है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने उनकी व्यथा को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के देवेंद्र रघुवंशी द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और अम्मा को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
अम्मा के देखभाल और अटेंडर की जिम्मेदारी आगे एक सामाजिक संस्था (एनजीओ) को सौंपी गई, ताकि उनके उपचार और सेवा में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
कलेक्टर शिवम वर्मा का यह मानवीय कदम प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कार्टूनिस्ट त्रयंबकम शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

G-20 भारत-फ्रांस संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

बिहार:सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने हेतु सभी माध्यमों का समुचित उपयोग करें : मंत्री, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग

rktvnews

भोजपुर: समाजसेवी अमरदीप ने सिविल सर्जन कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप ,जिलाधिकारी से जांच की मांग।

rktvnews

गढ़वा:अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री ने नेपाल में लैंडसलाइड में बिहार के लोगो की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया।मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment