RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा के चंदवा मोड़ से ओवरब्रीज तक फोरलेन व नाला निर्माण हो : निगम पार्षद डा जीतेन्द्र शुक्ल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10दिसंबर।डॉ जितेंद्र शुक्ल  आरा नगर निगम पार्षद ने कार्यपालक अभियंता शाहाबाद पथ प्रमंडल भोजपुर को पत्र लिखकर आरा चंदवा मोड़ से न्यू पुलिस लाइन रोड होते हुए कैथोलिक मिशन स्कूल ओवर ब्रिज तक फोरलेन सड़क एवं नाला निर्माण करने की मांग की है। इन्होंने बताया कि यह योजना फोरलेन के रूप में पूर्व से ही स्वीकृत है। इस रोड को फोरलेन के रूप में गिरिजा मोड तक बढ़ा दिया गया लेकिन चंदवा मोड़ से मिशन स्कूल ओवर ब्रिज तक एक्सटेंशन के रूप में दिया गया है जबकि इस रोड में सरकारी कॉलेज, विश्वविद्यालय ,कृषि विज्ञान केंद्र ,कई स्कूल ,पुलिस लाइन, बैंक आदि के साथ-साथ कई बड़े मोहल्ले अवस्थित है। सासाराम की ओर जाने वाले सभी गाड़ियां ओवरब्रिज से होकर गुजरती है।अतः इस रोड को भी फोरलेन के साथ ढलाई और नाला निर्माण किया जाए। इसके लिए प्रबुद्ध लोगों का एक सिस्ट मंडल कार्यपालक अभियंता से मिलकर ज्ञापन दिया।जिसमें संतोष श्रेयांश ,कौशल किशोर, राजीव रंजन तिवारी,दिनेश कुमार पांडे ,शशि पांडेय ,सुनील कुमार पांडे ,राजीव रंजन तिवारी ,आनंद शेखर ,उमेश सिंह ,अशोक राय, ब्रजेश पांडे आदि रहे।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

मुजफ़्फ़र:प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह होगा “पंचायत विकास दिवस” का आयोजन, डीएम ने दिए सफल संचालन के निर्देश।

rktvnews

बागपत:नोडल अधिकारी ने की शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चार धाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

rktvnews

मिशलिन गाइड ने न्यूजीलैंड के आओटेरोआ में प्रवेश करके अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment