RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में बाल श्रम के खिलाफ अभियान में दो बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 दिसंबर।बाल श्रम उन्मूलन के तहत मंगलवार को आरा सदर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की गई। एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर, श्रम संसाधन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया और संबंधित नियोजकों के खिलाफ कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान पहला बाल श्रमिक मीरगंज बाजार में संचालित दुकान से तथा दूसरा श्रमिक प्रोफेसर बशीर आलम मार्केट, आरा–बड़हरा रोड, हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे से मुक्त कराया गया।बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के बाद उन्हें विधि अनुरूप बाल कल्याण समिति, भोजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस अभियान के दौरान मुक्त कराए गए बच्चों के नियोजकों कन्हैया कुमार एवं रमाकांत यादव के खिलाफ बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
इस कार्रवाई में शामिल टीम में हेमंत कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आरा सदर, अखिलेश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, गड़हनी एवं प्रभार उदवंतनगर, सुगीता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कोईलवर, संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर के प्रतिनिधि रजत कुमार तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।
यह कार्रवाई जिले में बाल श्रम समाप्त करने और बाल अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दिशा एक प्रयास संस्था द्वारा यह कार्रवाई बच्चों के सुरक्षित भविष्य, शिक्षा के अधिकार और शोषण मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप में शिकायतों का हो रहा त्वरित निराकरण,4 अप्रैल तक मिलीं 2036 शिकायतें।

rktvnews

ग्वालियर:घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिये विशेष मुहिम जारी,शहर में छापामार कार्रवाई कर 11 गैस सिलेण्डर व रिफिलिंग यंत्र जब्त।

rktvnews

भोजपुर : हत्या कांड का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

चतरा:आज जिले के दो प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment