RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव के द्वारा बच्चों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 जून। संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव का और गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में किया गया जिसमें अकेडमी की रेड और ग्रीन टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ बच्चों ने लाजवाब फुटबॉल का प्रदर्शन किया निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई अंत में फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें ग्रीन टीम 3_0 से विजय हुई इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुमार प्रतीक सचिन कुमार मंगलम जूडो संघ के सचिव रजनीश पाठक क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के कोच कुमार विजय तथा एकेडमी के बच्चों के बहुत सारे गार्जियन और दर्शक उपस्थित और बच्चों का हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसे मैच हमेशा होते रहना चाहिए धन्यवाद ज्ञापन एकेडमी के कोच विनीत गौतम ने किया और कहा कि वह बच्ची को प्रशिक्षण देते हैं और प्रयास संस्था के द्वारा आयोजित मैच से बच्चों के खेल में और निखार आएगा और हम पूरे बच्चे और एकेडमी की तरफ से संस्था को धन्यवाद देते हैं उन्होंने मैच आयोजन किया इस अवसर पर कुमार पुलकित कुमार ,कुणाल कुमार सिंह सुशील कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नवनिर्मित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य भवन में बाह्य रोगी विभाग सेवाओ का विधिवत हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: बी डी पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भगवान को भाव, भक्ति और गुरू कृपा से प्राप्त किया जा सकता है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला” का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर के अधिकांश पंचायतों की भेजी गई सूची! कुछ पंचायतों की सूची शेष।

rktvnews

Leave a Comment