RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ग़रीबों के झुगी झोंपडी और फुटपाथी दुकानदारों को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने पर लगे रोक : शिवप्रकाश रंजन

पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने गड़हनी – चरपोखरी में बुलडोजर अभियान का किया विरोध।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसम्बर। पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन ने आज अगिआंव विधानसभा के गड़हनी, चरपोखरी में जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर लगा कर गरीब फुटपाथिया दुकानदारों को उजाड़ने के कारवाई की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों ने उनसे मिला बताया कि प्रशासन राजनीतिक प्रभाव वाले व्यक्तियों के दुकान को नही उजाड़ रही है बल्कि गरीबों के दुकान को उजाड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में जब से नई सरकार बनी है। पूरे बिहार में बुल्डोजर से गरीबों को उजाड़ने का अभियान चल रहा है। गरीबों को न सिर्फ उजाड़ा जा रहा है बल्कि एक प्रचार चलाया जा रहा है कि यूपी के तर्ज पर बिहार में भी बुल्डोजर राज कायम किया जाएगा। जबकि यह सरकार पिछले 20 वर्षों में भूमिहीन गरीबों को गांवों में 5 डिसमिल और शहर में 3 डिसमिल जमीन नही दे सकी है। खुद सरकारी सर्वेक्षण में सामने आया है कि बिहार में दो-तिहाई आबादी अति गरीब हैं तथा सरकार द्वारा उन्हें दो – दो लाख रुपए एकमुश्त देने की घोषणा की गई लेकिन आज तक किसी को भी नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि गांवों में 5 और शहर में 3 डिसमिल जमीन सभी भूमिहीन गरीबों को उपलब्ध कराई जाए और बाजारों में फुटपाथी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक बाजार की व्यवस्था की जाए और तब तक गरीबों को उजाड़ने के अभियान पर रोक लगायी जाए।

Related posts

मंडल कारा आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बक्सर जिले को दी 476 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 73 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बुनकर नेता कलेश्वर तांती के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment