RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पटना प्रमंडल इकाई में भोजपुर के दो शिक्षको को मिली जिम्मेदारी, शिक्षकों में हर्ष।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर।बिहार के सरकारी शिक्षकों और छात्रों के बीच शिक्षण व नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रमुख ऑनलाइन मंच ‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स’ ने अपनी पटना प्रमंडल इकाई का विस्तार किया है। मंच के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव ने 11 सदस्यीय प्रमंडलीय टीम की घोषणा की है, जिसमें भोजपुर जिले के दो शिक्षकों को महत्वपूर्ण पद दिया गया है।
गठित की गई नई कमेटी में पटना की बबीता कुमारी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, भोजपुर के शिवपुर के प्रधान शिक्षक रमेश कुमार को प्रमंडलीय सचिव और बिहिया प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, कौड़िया की प्रधान शिक्षिका रीता तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।रमेश कुमार का चयन बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव और रचनात्मक शिक्षण शैली के कारण हुआ है। वे ड्राइंग, क्ले आर्ट, पेंटिंग, गीत और कविता जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में बुनियादी शिक्षण कौशल विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, रीता तिवारी अपने अध्यापन के प्रति समर्पण और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए विशेष क्रैश कोर्स चलाने जैसे कार्यों के लिए चर्चित हैं।मंच का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। प्रमंडलीय टीम में ममता पांडेय व कृष्ण मुरारी (उपाध्यक्ष), शैलेश कुमार व दिव्यांशी (मीडिया प्रभारी) तथा नम्रता मिश्रा, आरती पॉल, मंजू कुमारी और मृणालिनी कुमारी (उपसचिव) शामिल हैं।
प्रमंडलीय टीम में स्थान मिलने पर जिले के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। प्रधान शिक्षक कुमार सानू, शिवजी प्रसाद, नागेंद्र सिंह, शिक्षक मो. शमशाद, राजेश्वर सिंह, संतोष कुमार सिंह, शिक्षिका संगीता कुमारी, अराधना कुमारी आदि ने चयनित शिक्षकों को बधाई दी है।

Related posts

खादी और ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ने बोरिवली के कोरा केन्द्र में खादी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:Re-NEET (UG) परीक्षा–2026: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु प्रशासन सतर्क, धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की गतिविधियों की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:मास्टर ट्रेनर्स के लिए दो-दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ ।

rktvnews

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बागपत में 1500 लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में सामूहिक योग अभ्यास कर दिया संदेश करो योग रहो निरोग।

rktvnews

Leave a Comment