RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में चलाया गया विशेष अभियान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )03 दिसंबर। अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु अनुमंडल प्रशासन द्वारा सतत अभियान के क्रम में आज अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ तथा यशवंत कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी, धनवार नें संयुक्त रूप से धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान घोड़थम्बा के समीप एक हाईवा वाहन को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। सत्यापन करने पर पुष्टि हुई कि उक्त हाईवा में पत्थर अवैध रूप से लदा हुआ था तथा वाहन बिना वैध चालान, बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन किए हुए और ओवरलोड के साथ संचालित किया जा रहा था। मौके पर ही वाहन को जब्त करते हुए स्थानीय पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित में रखा गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग एवं बिना चालान परिचालन के विरुद्ध सख्त निगरानी जारी रहेगी। ऐसे सभी मामलों में दोषी पाए जाने वाले वाहन स्वामियों, संचालकों, आपूर्तिकर्त्ताओं तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएंगे।

Related posts

लोकतंत्र की हत्या की आधिकारिक घोषणा है राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करना-रघुपति यादव ।

rktvnews

बांका:अमरपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पनाओं से संभव : राजकुमार सिंह

rktvnews

बक्सर: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में की गई विभागीय समीक्षा।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर :बदलो बिहार महाजुटान में व्यवसायी संघ पूरे तैयारी के साथ होगा शामिल।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की पहल ‘अस्मिता’ के कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment