RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन के लिए चिंता के साथ गहन चिंतन भी आवश्यक: मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 03 दिसंबर।आज आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने सरदार पटेल भवन स्थित आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया। विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंत्री ने विभाग स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों को निदेश देते हुए उन्होंने कहा कि ‘आपदा प्रबंधन का कार्य हृदय से किया जाता है। इसके लिए चिंता के साथ गहन चिंतन भी आवश्यक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपदा प्रबंधन विभाग के समस्त कर्मी पूरी पारदर्शिता व समर्पण के साथ आपदा प्रबंधन का कार्य करेंगे।
इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी व अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार के साथ विभाग के सभी अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर : पटना में आयोजित जन विश्वास रैली को सफल बनाने हेतू महागठबंधन की बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

आईएनएस काबरा श्रीलंका में कोलंबो पहुंचा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की हेड रेस टनल का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment