RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर जिला न्यायालय में मना संविधान दिवस।

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।जिला न्यायालय में बुधवार को प्रधान जिला न्यायाधीश हर्षित सिंह के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संविधान दिवस के 76 वें दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, बक्सर के परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश , हर्षित सिंह द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ उपस्थित व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीशों साथ ही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वम सेवक, व्यवहार न्यायालय के न्यायिक कर्मचारीगण एवं उपस्थित सभी आम जनों को प्रस्तावना का पाठ पढ़ाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.15 में हुई। इस अवसर पर द्वारा कहा गया कि संविधान एक मौलिक कानून है। जो किसी देश का संचालन करने, सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा तथा कार्य निर्धारण करने एवम नागरिको के हितो का संरक्षण करने के लिए नियम दर्शाता है। भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।
यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय, बक्सर के प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार , जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मनीष शुक्ला सुदेश कुमार श्रीवास, अमित कुमार शर्मा, मानस कुमार वत्सल,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, महेश्वर नाथ पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी, गौरव कुमार सिंह, चंदन कुमार एवम अन्य न्यायिक पदाधिकारी, वरीय कर्मचारी राजीव कुमार श्रीवास्तव,संजय कुमार, कुंदेन्दु कुमार दूबे, संतोष कुमार द्विवेदी, धनंजय कुमार नीरज,अमरेंद्र भारती, दीपक गुप्ता,कहकंशा परवीन,आशीष रंजन,किरण कुमारी, शैलेश ओझा,नीरज कुमार, अमर नाथ चौधरी, अशोक कुमार, दीपेश श्रीवास्तव, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहें।

Related posts

उमरिया:शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र का किया गया आयोजन।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

अवसंरचना वित्त सचिवालय, आर्थिक कार्य विभाग ने 24 और 25 मई 2023 को भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में अवसंरचना आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

महासंघ गोपगुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

आईएनएस तुशील, पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा।

rktvnews

मोतिहारी में तारामंडल निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित।

rktvnews

Leave a Comment