RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह जारी।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)26 नवंबर।झारखंड सरकार की जनसरोकार आधारित पहल ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले भर में 21 से 28 नवंबर 2025 तक सेवा का अधिकार सप्ताह चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया गया।
चतरा प्रखंड के सीमा, गोढ़ाई पंचायत; गिद्धौर प्रखंड के बारियतु पंचायत; हंटरगंज प्रखंड के मीरपुर, नावाडीह, खुंटीकेवाल खूर्द, डुमरी कला पंचायत; प्रतापपुर प्रखंड के जोगीडीह, गजवा, घोरीघाट पंचायत; कुन्दा प्रखंड के नवादा पंचायत; लावलौंग प्रखंड के कोलकोले कला; सिमरिया प्रखंड के बगरा, एदला, पुण्डरा; ईटखोरी प्रखंड के धनखेरी, मलकपुर पंचायत; मयूरहंड प्रखंड के पंदनी, बेलखोरी; कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरी, मदगड़ा पंचायत; पत्थलगड़ा प्रखंड के मेराल पंचायत तथा टंडवा प्रखंड के बेंती, बड़गांव, कल्याणपुर में शिविर आयोजित किए गए।
वहीं नगर परिषद क्षेत्र में भी वार्ड संख्या 14 एवं 15 में हमीद भवन तथा वार्ड संख्या 17 एवं 18 में साहू धर्मशाला, चतरा में शिविर लगाए गए।

27 नवंबर 2025 को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

सूचना के अनुसार, कल चतरा प्रखंड के जांगी, गंधरिया पंचायत; गिद्धौर प्रखंड के द्वारी पंचायत; हंटरगंज प्रखंड के गेरुआ, औरू, बलुरी, डाहा पंचायत; प्रतापपुर प्रखंड के एघारा, सिजुआ, योगियारा पंचायत; लावलौंग प्रखंड के कटिया; सिमरिया प्रखंड के जांगी, डाड़ी एवं पगार; ईटखोरी प्रखंड के परसौनी, नवादा पंचायत; मयूरहंड प्रखंड के मयूरहंड, हुसिया; कान्हाचट्टी प्रखंड के कैण्डीनगर, बकचुम्बा पंचायत; तथा टंडवा प्रखंड के मिश्रौल, गाड़ीलौंग और टंडवा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 19 एवं 20 में जमजम होटल, चतरा में शिविर लगाया जाएगा।

Related posts

पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराएं अभ्यर्थियों की शारीरिक सक्षमता की जाँच एवं चिकित्सीय परीक्षण : जिलाधिकारी।

rktvnews

आयुष कॉलेज,हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं ग्रामीण चिकित्सा मंच,आरा द्वारा वर्कशॉप ऑन डाइट और डिटॉक्स थेरेपी सह सम्मान समारोह आयोजित

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

चक्रवाती तूफान दाना के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर टकराने की आशंका के मद्देनज़र भारतीय तटरक्षक बल ने एहतियाती उपाय किए।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

भारतीय वायु सेना की टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने पहुंची।

rktvnews

Leave a Comment