RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:4 श्रम कोड कानून को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले का आरा में विरोध मार्च।

मोदी सरकार 4 श्रम कोड कानून वापस ले:सांसद सुदामा प्रसाद

26 नवंबर संविधान दिवस पर माले ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर।आज 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर भाकपा-माले ने आरा में मोदी सरकार द्वारा कारपोरेट परस्त 4 श्रम कोड कानून को लागू करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत मार्च को भाकपा-माले जिला कार्यालय से निकाल शहर के शिवगंज मठिया नवादा चौक होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर सभा को आयोजित किया।
सभा शुरू करने से पहले भाकपा-माले ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान वहां सभा आयोजित की गई!सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भारतीय संविधान हमारी आत्मा है जो महिलाओं,गरीबों, दलितों,पिछड़ों आदिवासियों,किसान और मजदूरों को मान-सम्मान के साथ देश के अंदर जीने का अधिकार देता है!संविधान के बदौलत ही आज गरीब हो या अमीर, पुरुष हो या महिला या किसी भी धर्म या जाती के लोग हो उनको एक वोट देकर अपने प्रतिनिधि चुनने सहित अनेकों अधिकार मिले हैं!
आगे सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार लगातार इनके अधिकारों पर हमला कर रही है!नई शिक्षा नीति लाकर गरीब तबके से आने वाले छात्रों को पढ़ने से वंचित करना या 4 श्रम कानून लाकर मजदूरों के अधिकार को छिनना,किसान विरोधी काला कानून लाकर किसानों के अधिकार को छिनना या आदिवासियों के विरोध कानून लाकर उनके जल-जंगल और जमीन को छीनकर सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है!
इसलिए देश के सभी तबके से आने वाले लोगों को चाहे वो किसी भी धर्म,जाति या मजबह के हो एकजुट होकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ खड़े होकर लड़ने की जरूरत है!
सभा का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
विरोध मार्च को भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य सुधीर सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी,बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी,कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर,बिहिया प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,इंनौस जिला सचिव निरंजन केशरी किसान नेता बीरबल यादव,चंदेश्वर राम,सुरेश सिंह,मनोज यादव,आइसा नेता रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद,अनुप कुमार,अंकित राज,संतविलास राम,रितेश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे!

Related posts

नवादा:मगध आयुक्त के सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति कल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

बक्सर डीएम ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वाघशीर’ की पहली समुद्री उड़ान।

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई : कैंसर पीड़ित का आयुष्मान कार्ड त्वरित बनाने के निर्देश

rktvnews

Leave a Comment