RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोजपा का स्थापना दिवस 28 को, भव्य बनाने को लेकर हुई बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर। मंगलवार को लोजपा रामविलास भोजपुर द्वारा श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने मीडिया को बताया कि आगामी 28 नवम्बर को समय 11 बजे दिन में पटना के बापू सभागार में लोजपा का 25वा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जायेगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ,सभी सांसद गण,सभी विधायक गण के साथ साथ देश के सभी राज्यों से पार्टी के पदाधिकारी गण भाग लेंगे।आगे श्री पासवान ने मीडिया को बताया कि इस बार का स्थापना दिवस हर साल से ऐतिहासिक होगा क्योंकि इस साल हमारी पार्टी के 19 विधायको की जीत हुई है तथा दो मंत्री भी बने है,कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। कार्यक्रम के जिला प्रभारी हुलास पांडे ने दूरभाष पर बैठक की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से बात कर अधिक से अधिक संख्या में पटना के बापू सभागार में चलने की अपील की।बैठक में पार्टी के सभी 14प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ से 20-20 वाहन से तथा आरा मुख्यालय से सटे गांवों का कार्यकर्ताओं ने ट्रेन द्वारा सुबह 7:20 बजे ही पटना के लिए रवाना हो जायेगे तथा पटना में ही भोजन करेंगे।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ सुरेंद्र आजाद,विजय सिंह मुखिया,संतोष पासवान,लीला शर्मा, मनोज पासवान,विकास सिंह,डॉक्टर प्रवीण कुमार,राजेश साहू, कुंवर उपेंद्र सिंह, श्याम कुमार मनु, केडी पासवान, विनोद कुमार,इंदल पासवान,ब्रजेश यादव,संजय राय,रामजी पासवान आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा:पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

rktvnews

नालंदा:नव नालंदा महाविहार में सतर्कता सप्ताह का सफल समापन।

rktvnews

गढ़वा:ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपायुक्त ने किया आदेश जारी।

rktvnews

बोकारो:04 अप्रैल तक शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी करें शस्त्रों को अनिवार्य रूप से जमा नही तो होगा लाइसेंस रद्द!जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने इस बाबत जारी किया पत्र।

rktvnews

चालू वर्ष में अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नामांकन में 27% की वृद्धि।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संत रविदास महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment