RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रामविलास लोजपा भोजपुर ने किया प्रेस वार्ता!बिहारियो के सपनो का बनेगा बिहार:जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 जून। लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने बैठक कर पार्टी के विचारों को मीडिया के सामने रखा। इन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास बिहारियो के सपनो का बिहार बनाएगी ।भारत की यह पहली पार्टी होगी जो जनता के सुझाओ को ही अपनी नीति और एजेंडा बनाएगी।तमाम पार्टियां अपनी नीति बनाकर जनता पर थोप देती है तथा राज करती है। लेकिन लोजपा रामविलास जनता के सुझाओ पर नीति बनाकर सरकार बनाकर नाज करेगी।
बिहार की जनता अपराध मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त,बेरोजगार मुक्त सरकार बनाना चाहती है और जनता के पास एक मात्र विकल्प है तो वह है चिराग पासवान।
आगामी 12जून को आरा नागरी प्रचारिणी सभागार में पार्टी का जिला समीक्षा बैठक एवम सम्मान समारोह किया जाएगा जिसमे प्रदेश के कई पदाधिकारी और जिला से पंचायत स्तर तक के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष के अलावे मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,शशिकांत त्रिपाठी जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी,लोजपा वरीय नेता सुरेंद्र आजाद,प्रधान महासचिव विशाल चौधरी,पिंटू तिवारी उर्फ अविनाश चंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार,जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह,अजय पासवान आरा नगर उपाध्यक्ष, लाल बाबू चौधरी बिहिया नगर अध्यक्ष ,मनन बाबा युवा मीडिया प्रभारी आदि लोग शामिल थे।

Related posts

बक्सर: आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा से भक्त हुए भाव -विभोर।

rktvnews

मोतिहारी:सर्वजन दवा खाना है फाइलेरिया को भगाना है” नारे के साथ दलित बस्तियों में खिलाई गई दवा।

rktvnews

गया डीएम और एसपी ने पितृपक्ष मेला 23 की तैयारियों को वेद शिलाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

कैबिनेट ने 2024-25 सीजन के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन सम्पन्न!

rktvnews

मातृ दिवस के उपलक्ष में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता।निस्वार्थ सेवा और बलिदान को याद करने का अवसर है मातृ दिवस-प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment