RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:+2 विद्यालय चरपोखरी में निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर।प्रोजेक्ट विद्यालय +2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता आयोजित किया गया। वीर गाथा 5.0 विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने वीरों के विभिन्न दंत कथाओं पर आधारित लेख व चित्र सृजित कर सभी को प्रशंसीत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक वरिष्ठ शिक्षक अजय राय ने छात्राओं के बीच संबोधित करते हुए देश के वीरों की लोक गाथाओं को बड़ी बारीकी से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राय ने कहा छात्राओं के द्वारा सृजित लेख व चित्र सच में मन मस्तिष्क को वीरों के याद को ताजा कर दिया। वहीं वरिष्ठ संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार अपने संबोधन में कहा कि रचनाधर्मिता बालपन में स्पष्ट दिख रहा है।
चित्र प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी कुमारी, द्वितीय रागिनी कुमारी, तृतीय निशा कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार अनुष्का कुमारी को दिया गया। लेख प्रतियोगिता में प्रथम सुरभि, द्वितीय किरण कुमारी, तृतीय खुशी कुमारी हासिल किया।इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार,सुभांशु शर्मा ने भी संबोधित किया।चित्रकार रौशन राय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालयों में इस तरह का कलात्मक गतिविधियां होती रहें। आयोजन रक्षा मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रयास का हिस्सा था।
वीर गाथा पर आधारित चित्र प्रतियोगिता में तकरीबन 40 छात्राओं ने हिस्सा जिसमें विशाखा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया कुमारी, ज्योति कुमारी, रौशनी खातून, किरण कुमारी, आंचल कुमारी, निराशा कुमारी,आत्याअरूबा आदि।

Related posts

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा संबल योजना अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया गया वितरण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने अपीलार्थियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

उज्जैन:जिला स्तरीय उड़नदस्ता के द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:किशोरावस्था में होने वाली समस्या पर दी गई जानकारी।

rktvnews

अजमेर में सुदृढ़ होगी जलापूर्ति व्यवस्था – 31.14 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव ।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात का 100 वां संस्करण को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूर्ण!केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सहित विधायको,प्रमुख नेताओं ,पदाधिकारियों का कार्यक्रम तय:भाजपा भोजपुर

rktvnews

Leave a Comment