RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शिवानी ने अपनी बहन के साथ खास रिश्ते को किया साझा,‘सत्या-साची’ देख हुई भावुक।

RKTV NEWS/एजेंसी( PR 24×7)11 नवंबर।कभी-कभी कोई कहानी सिर्फ पर्दे पर नहीं चलती, बल्कि आपके दिल को अंदर तक छू जाती है। ऐसा ही हुआ मशहूर इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी के साथ, जब उन्होंने सन नियो के नए शो ‘सत्या साची’ की एक झलक देखी। दो बहनों के प्यार, हँसी और अटूट रिश्ते पर आधारित इस दिल छू लेने वाली कहानी ने उन्हें अपनी खुद की बहन के साथ बिताए अनमोल लम्हों की याद दिला दी।
शिवानी ने अपनी बहन के साथ अपने खूबसूरत रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा* ,“मेरी बहन और मेरा रिश्ता बहुत खास है। भले ही वह मुझसे छोटी है, लेकिन हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। जब-जब मैं खुद पर शक करती थी, उसने मुझ पर भरोसा किया और मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी। आज मैं जो भी हूँ, उसमें उसका बहुत बड़ा योगदान है। जब मैंने ‘सत्या साची’ देखा, तो दो बहनों की कहानी ने मुझे हमारी यादों में दोबारा खोने के लिए मजबूर कर दिया। सत्या और साची का रिश्ता बिल्कुल रियल है, दोनों में प्यार, साथ और एक-दूसरे पर अटूट भरोसा शामिल है।”
*उन्होंने आगे कहा,* “टीवी पर हमने कई सास-बहू की कहानियाँ देखी हैं, लेकिन यह शो कुछ अलग लगा। जब मुझे इस शो के लिए वीडियो बनाने का मौका मिला, तो मैंने तुरंत हाँ कह दी! मेरी बहन भी उतनी ही उत्साहित थी। हम दोनों इस कहानी से गहराई से जुड़ गए। मुझे यकीन है कि हर बहन जो *‘सत्या साची’* देखेगी, उसे अपने रिश्ते की झलक इसमें जरूर मिलेगी। मैं बहुत खुश हूँ कि मुझे इतनी दिल से जुड़ी कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिला और इसके लिए मैं सन नियो की आभारी हूँ।”
‘सत्या साची’ दो बहनों सत्या और साची की कहानी है, जो एक छोटे से गाँव से हैं। निडर और मजबूत सत्या और शांत, निस्वार्थ साची दोनों का रिश्ता किसी फ़र्ज़ से नहीं, बल्कि प्यार की एक खूबसूरत कसम से बंधा है। चाहे जिंदगी कितनी भी चुनौतियां लाए, ये दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाती हैं।

देखिए ‘सत्या साची’ प्यार, त्याग और दो बहनों के बंधन की कहानी, 10 नवम्बर से हर सोमवार से रविवार, रात 8 बजे, सिर्फ़ सन नियो पर।

Related posts

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को डेवलपिंग इंडिया ऐज द सॉफ्ट पावर ऑफ द वर्ल्ड विषय पर 2,000 छात्रों से संवाद करने के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत जिले में धान क्रय केंद्रों पर अधिप्राप्ति शुरू।

rktvnews

भोपाल:दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:नीतीश कुमार का जन्मदिन मना,मुख्यमंत्री की नीतियों से लाखों-करोड़ों युवाओं ने अपना सपना साकार किया : डा विकास कुमार

rktvnews

भोपाल:साहित्यकार गोकुल सोनी होंगे “राष्ट्रीय कर्मवीर अलंकरण” सम्मान से सम्मानित।

rktvnews

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment