RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “झारखंड @25” थीम पर “रन फॉर झारखंड का आयोजन।

यह कार्यक्रम गिरिडीह स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय गिरिडीह तक जाएगा तथा वहीं से पुनः गिरिडीह स्टेडियम में समाप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 07:00 बजे से किया जाएगा।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)10 नवंबर।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “झारखंड @25” थीम पर “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन दिनांक 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम गिरिडीह स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय गिरिडीह तक जाएगा तथा वहीं से पुनः गिरिडीह स्टेडियम में समाप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 07:00 बजे से किया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मी, आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु खिलाड़ी, NSS एवं NYK के वॉलंटियर्स, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इस दौड़ में लगभग 400 प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है। रन पर झारखंड का रजिस्ट्रेशन प्रातः 6:00 बजे से खेल स्टेडियम गिरिडीह में किया जाएगा
जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा “रन फॉर झारखंड” के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। रन फॉर झारखंड” का आयोजन राज्य के गौरवशाली 25 वर्षों की उपलब्धियों को स्मरण करते हुए एकता, ऊर्जा और उत्साह के संदेश के साथ किया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के बीच हुआ एमओयू।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बीपीएल कुटीर ज्योति परिवारों के लिए निःशुल्क सोलर प्लेट स्थापना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

rktvnews

गोपालगंज:गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी, 2024 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

पटना:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment