RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) ने स्व शंकर प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)08 जून।बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महा संघ (गोप गुट)द्वारा आरा प्रखंड भवन में संगठन के जुझारू रहे शहीद शंकर प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व शंकर प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा की स्व शंकर प्रसाद कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के संयुक्त सचिव तथा बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ भोजपुर के जिला सचिव एवं बिहार राज्य के राज्याध्यक्ष थे।बहुमुखी प्रतिभा के धनी शंकर प्रसाद प्रायः कर्मचारियों के दुःख दर्द को समझने वाले एवं मदद के लिए काफी लोकप्रिय थे।अपने कोइलवर अंचल में पदस्थापना के दौरान राजस्वकर्मी रहते हुए सभी के पक्ष में खड़ा रहने और आवाज उठाते थे।
पुण्यतिथि सभा की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह एवं रामानंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।सभा में शामिल होने वालों में उमेश कुमार सुमन,धर्मवीर,केदार नाथ सिंह,मनोज कुमार राय,अवधेश पासवान,अरुण कुमार शर्मा,निर्मल कुमार,जानकी प्रसाद सिंह,मदन मोहन प्रसाद,लक्ष्मण प्रसाद केशरी,संतोष कुमार सिंह,संजय सिंह, अनुप कुमार सिंह,राहुल कुमार राय,जवाहर पंडित,गौतम कुमार,ध्रुव पंडित,प्रभात कुमार,वीरेंद्र कुमार सिंह,भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ गोपगुट के महासचिव श्रीमन नारायण शर्मा,अमीन संजीव कुमार,किसान सलाहकार कारण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 09 मई 25

rktvnews

18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: आर के सिंह द्वारा आरा रेलवे स्टेशन स्थित कुंवर सिंह की मूर्ति का अनावरण करना अवैधानिक :सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा।

rktvnews

ओला सेलिब्रेट्स इंडिया कैंपेन के मुहूर्त महोत्सव में अब सिर्फ 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेगी ईवी।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में अरस्तू की पोएटिक्स पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment