RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया मतदान,मतदाताओं से की अपील।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने आज जिला पशुपालन कार्यालय, आरा स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में चल रही प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया और मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर उन्होंने भोजपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुँचें और अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए एएमएफ, मोबाइल डिपोजिट केंद्र, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी असुविधा के लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बन सके।

Related posts

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला।

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस : इंसान का इंसान से हो भाईचारा!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों में किए जा रहे असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:06 एवं 07 दिसम्बर को लगेगा यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

Leave a Comment