RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने ब्लड बैंकों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)03 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक संचालन की स्थिति, ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग, रिकॉर्ड संधारण तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने ब्लड बैंक संचालन में भारत सरकार के गाइडलाइन एवं झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान, रक्त संचयन एवं वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाए।
एमजीएम अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने CB NAT मशीन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग से समुचित पत्राचार करने को कहा। वहीं, सदर अस्पताल जमशेदपुर में ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना हेतु विभागीय पत्राचार शीघ्र कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। उपायुक्त ने प्रबंधन को सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान एवं ब्लड बैंक संचालन कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व स्वास्थ्य विभागीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नेहरू युवा केंद्र भोजपुर ने महान गणितज्ञ पद्मश्री स्व वशिष्ठ नारायण सिंह के घर से मिट्टी को एकत्र किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

rktvnews

राजस्थान:वन नेशन – वन एप्लीकेशन के तहत विधान सभा हो रही है डिजिटाईज्ड : वासुदेव देवनानी

rktvnews

लोग साहित्य से प्रेरणा ले सकते हैं और अपने आदर्शों को साकार करने का प्रयास कर सकते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

हनुमानगढ़:अबोहर बाई पास जंक्शन पर स्थित सभी विद्यालयों / महाविद्यालयों में 24 और 25 नवम्बर को रहेगा अवकाश

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक नीरज कुमार पासवान की पांचवी पुण्य तिथि पर कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment