RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करना चाहिए : रंजीत कुमार

 

RKTV NEWS/जगदीशपुर(भोजपुर)31 अक्टूबर।जगदीशपुर के नयका टोला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नाबार्ड भोजपुर एवं जन विकास क्रांति के संयुक्त तत्वावधान में निवारक सतर्कता पर तीन महीने का अभियान तथा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अखंड प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड भोजपुर के जिला विकास प्रबंधक रंजीत कुमार सिन्हा ने उपस्थित प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतिज्ञा में उन्होंने कहा कि —“हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार, नागरिक तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करना चाहिए।प्रतिज्ञा के तहत सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी एवं कानून के नियमों का पालन करेंगे, रिश्वत न लेंगे और न देंगे, पारदर्शी रूप से कार्य करेंगे, जनहित में कार्य करेंगे तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना उचित एजेंसी को देंगे।इस अवसर पर जन विकास क्रांति के महासचिव डॉ. हिमराज सिंह, प्राचार्या कुमारी स्नेहा सिंह, अभिषेक कुमार, धनजी सिंह, दूजा कुमारी, विकास चौधरी, मो. जावेद, करिश्मा कुमारी सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर ईमानदारी और पारदर्शिता के संकल्प को दोहराया।

Related posts

भोजपुर:लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम : सिविल सर्जन

rktvnews

गढवा:झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जलछाजन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 29 जून : 24

rktvnews

भोपाल:नववर्ष में नवाचार, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ करें काम: डीजीपी कैलाश मकवाणा

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment