RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आरा में प्रधानमंत्री के सभा की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर।02 नवम्बर दिन रविवार को आरा मझौवा हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। प्रधानमंत्री के भोजपुर जिला मे आगमन,जनसभा और अन्य तैयारियां बहुत तेजी से हो रही है। आरा में आगमन और जनसभा की तैयारी को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे किया गया।समीक्षात्मक बैठक में राजेश कुमार वर्मा प्रदेश महामंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़े कार्यों के लिए जिन-जिन प्रमुख कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया था उनके वर्ग का उनके दायित्व का भार का समीक्षा किया गया । बैठक में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया की संपूर्ण भोजपुर जिले के सातों विधानसभा एवं बक्सर के दो विधानसभा डुमरांव और ब्रहमपुर विधानसभा क्षेत्र से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में पधार रहे हैं।अनुमानत: लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है ।सभा में किसी प्रकार का परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है ।पार्किंग, पेय जल व्यवस्था आदि सभी प्रकार के समुचित व्यवस्था किया गया है।माननीय प्रधानमंत्री जी राजग समर्थित अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए जनता के समक्ष उपस्थित हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार वर्मा, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, संतोष पांडेय प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रमोद मुखिया सत्यनारायण प्रसाद अमरेंद्र सिकरवार जिला महामंत्री ममता सिंह जिला मंत्री पंकज प्रभाकर एवं जिला के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी पंकज प्रभाकर मधु मिश्रा मन्नू रावत सोनू शर्मा अनुपमा देवी अनीता मालती देवी आलोक अंजन जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राय राकेश कुमार गुप्ता शशि चौधरी संजीव गुप्ता विशाल गुप्ता आरके गुप्ता संतोष प्रसाद सुरेश प्रसाद भोला शर्मा मृत्युंजय कुमार त्रिवेणी प्रसाद एवं कई प्रमुख गण मन कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित तथा सब नेएक स्वर में कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का निर्णय लिया ।

Related posts

दरभंगा:न्यायिक पदाधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीआईएसएफ कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी रामचंद्र लाल की पुण्यतिथि आयोजित!गरीबों की मदद पिता स्व रामचंद्र लाल से सीखा:डा के एन सिन्हा

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह जिला वासियों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की दी सौगात! लगभग 587 करोड़ रुपए की लागत से 156 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं परिसंपत्ति का किया वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment