RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:वोट है अनमोल – कभी ना लेंगे इसका मोल।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )30 अक्टूबर।लोकतंत्र के महापर्व में जीविका दीदियों की सक्रियता और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की तत्परता देखते ही बन रही है। सड़क से लेकर गली और घर से लेकर व्यक्तिगत संवाद करते हुए जीविका दीदियां मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं ।
लखीसराय जिला अंतर्गत सूर्यगढा और लखीसराय विधानसभा सीट के लिए 6 नवंबर को चुनाव होने है। चुनाव के दिन सभी मतदाता मतदान करें इसके लिए जीविका दीदियों ने पिछले एक माह से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई प्रकार की गतिविधियां कर रही हैं। सुबह से लेकर संध्या समय तक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
एकजुटता और सामूहिक भागीदारी को परिलक्षित करते हुए जीविका दीदियां मतदाताओं को मतदान के मायने और उससे होने वाले फायदे से भी अवगत करा रही हैं। इसके लिए घर -घर जागरूकता एवं व्यक्तिगत संवाद जैसे कार्यक्रम प्रतिदिन जारी है।
गुरुवार को भी जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान जारी रहा । जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों द्वारा अहले सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई और जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को 6 नवंबर को मत देने की याद दिलाई गई । जिला के सभी पंचायतों में सामुदायिक संगठनों द्वारा विशेष बैठक आयोजित करते हुए मतदान करने और कराने के लिए सामूहिक तौर पर संकल्प लिया गया । रंगोली और मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके साथ ही चुनाव के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए संध्या चौपाल और कैंडल मार्च जैसी गतिविधियां भी जारी है।
संध्या समय में बड़हिया प्रखंड स्थित जैतपुर के गढ़ टोला में निर्मल जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संध्या चौपाल का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने शिरकत की और जीविका दीदियों से घर घर से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाकर मतदान कराने की अपील की । अन्य प्रखंडों में भी संध्या चौपाल और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया ।
जीविका दीदियों की सक्रियता और एकजुटता से विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए माहौल बना है। लोग मतदान की उपयोगिता और आवश्यकता से रूबरू हो रहे हैं और लोकतंत्र के महापर्व में 6 नवंबर को मतदान के लिए आतुर हैं।
वोट देने जाना है चुनाव पर्व मनाना है जैसे बुलंद नारों से मतदाता जागरूक हुए हैं और 6 नवंबर को वे मतदान अवश्य करेंगे । इसी उम्मीद के साथ जीविका दीदियां मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित कर रही हैं। इस कार्य में जीविकाकर्मी और कैडर भी सभी को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Related posts

राम नवमी महोत्सव को लेकर समिति और जिला प्रशासन के बीच आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से मिलती है खुशी:सोनाली सिंह

rktvnews

बक्सर:विशाखापट्टनम के दंपति ने 5 माह की बच्ची को दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देखरेख में लिया।

rktvnews

रायपुर : लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री साय

rktvnews

भोजपुर:चुनाव के वक़्त नये सिरे से मतदाता सूची तैयार करना संदेह के घेरे में: कृष्ण मोहन ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment