RK TV News
खबरें
Breaking News

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू को किया आमंत्रित।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 अक्टूबर।विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट कर परिषद के आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2025 में शामिल होने का आमंत्रण प्रदान किया। इस भेंट के दौरान डॉ. बिपिन कुमार ने मंत्री को परिषद की गतिविधियों, हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की रूपरेखा से अवगत कराया।
यह सम्मेलन श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य विषय है “राष्ट्रीय और मानवता के प्रतीक: पं. दीनदयाल उपाध्याय” तिथि: 21–22 नवंबर, 2025 स्थान: विज्ञान भवन, नई दिल्ली इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान, नीति-निर्माता, शिक्षाविद, पत्रकार, लेखक एवं शोधार्थी एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। डॉ. बिपिन कुमार ने आशा व्यक्त की कि श्री तोखन साहू की उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली बनेगा।

Related posts

सारण:मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से स्कूटी रैली का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जब मुख्यमंत्री से मिली साइकिल तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह।

rktvnews

प्रधानमंत्री 16-17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल का दौरा करेंगे।

rktvnews

बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को बुलंद कर रहा क्षेत्र का एकमात्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बुंदेलखंड 24×7

rktvnews

गढ़वा:जैक संपूरक परीक्षा 2025: परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

रामगढ़:रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment