RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:विधानसभा चुनाव को ले डुमरांव विधानसभा हेतु EVM–VVPAT मशीनें वेयरहाउस से भेजी गईं।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, बिहार 2025 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला प्रशासन बक्सर द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण तत्परता के साथ की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रयुक्त होने वाली EVM एवं VVPAT मशीनों को वेयरहाउस से सेग्रेगेशन एवं कमीशनिंग स्थल पर प्रेषित (Dispatch) किया गया। यह कार्य जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी (Dy. Election Officer), EVM नोडल पदाधिकारी, तथा अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेषण प्रक्रिया का विवरण

EVM–VVPAT मशीनों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेयरहाउस से सुरक्षित रूप से भेजा गया।
प्रेषण के दौरान मशीनों का Assembly-wise सीलिंग, टैगिंग और बारकोड वेरिफिकेशन किया गया तथा पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफिक अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया गया।
मशीनों को सुरक्षित रूप से कमीशनिंग स्थल तक पहुँचाने हेतु पुलिस एस्कॉर्ट टीम की तैनाती की गई और परिवहन वाहनों पर GPS ट्रैकिंग सिस्टम सक्रिय किया गया।

जिलाधिकारी का वक्तव्य

इस अवसर पर जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा की “EVM–VVPAT मशीनों का सुरक्षित एवं समयबद्ध प्रेषण निर्वाचन तैयारी का एक महत्वपूर्ण चरण है। पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और सटीकता के साथ की जा रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों हेतु EVM–VVPAT की कमीशनिंग और परीक्षण प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पूर्ण कर ली जाएगी।

पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य

पुलिस अधीक्षक, बक्सर ने बताया कि मशीनों की ढुलाई एवं भंडारण प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रावधान किए गए हैं।
• प्रत्येक वाहन के साथ सशस्त्र पुलिस बल की एस्कॉर्ट टीम तैनात की गई है।
• CCTV निगरानी एवं GPS ट्रैकिंग के माध्यम से हर वाहन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
• कमीशनिंग स्थल पर बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया गया है।

अतिरिक्त व्यवस्था

• EVM–VVPAT के प्रेषण से पूर्व प्रत्येक मशीन की भौतिक जाँच एवं सीलिंग की गई।
• समस्त प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
• जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया का रिकॉर्ड एवं रिपोर्ट तैयार की गई है।

Related posts

दुमका:कन्वेंशन सेंटर में सभी पंचायतों के मुखिया हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठाने का आह्वान किया।

rktvnews

भोजपुर : जनता की समस्या को दूर करना मेरा लक्ष्य : राकेश ओझा

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन।

rktvnews

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 में जनपद के 21 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment