RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा बैंड बाजा के साथ सज-धज कर चित्रगुप्त मंदिर से निकली।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर।चित्रगुप्त पूजनोतसव के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 2:00 बजे से श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धालु भगवान चित्र गुप्त की शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक दिनेश प्रसाद द्वारा किया गया। सुबह यात्रा शुभारंभ होने के पहले भगवान चित्रगुप्त की पूजा आरती प्रसाद वितरण के बाद सभी सदस्यों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। फिर भगवान चित्रगुप्त का जुलूस चित्रगुप्त परिवार,आई एम ए बिल्डिंग से सजकर गाड़ी पर भजन कीर्तन के साथ मंदिर तक लाया गया ।वहां से फिर सम्मिलित होकर सभी सदस्य शोभा यात्रा के लिए निकले। उपस्थित सदस्यों को वरीय सदस्य प्रो एस एन सहाय, डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह, डा रवि कुमार सिन्हा,अमित कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डी राजन अधिवक्ता ,पंकज श्रीवास्तव , रविकांत सिन्हा , सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, चित्रांश दुर्गेश गोपाल नंदन वर्मा, चंदन कुमार,संजय कुमार सिंहा ,डॉक्टर अमर्त्य राज, रवि कुमार अधिवक्ता,डा संदीप कुमार सिन्हा,प्रदीप कुमार सिन्हा, सचिन सिन्हा, आदि रहे।आज आई एम ए बिल्डिंग में चित्रगुप्त परिवार द्वारा सहभोज भी प्रतिवर्ष की भांति कराया गया। प्रतिमा स्थापित जो किया गया था उसमें चित्रगुप्त महाराज के 12 संतानों को विभिन्न टाइटल से बताने का प्रयास किया गया था कि सभी कायस्थ परिवार एक है, इनमें कोई न बड़ा है न कोई छोटा,सभी बराबर है।
नाला मोड़ पर डी राजन,डा मृत्युंजय वर्मा के नेतृत्व में भगवान् चित्रगुप्त की आरती की गई। जुलूस मझौवां बांध पर आरती के बाद गंगा में विसर्जित की गई।सभी उपस्थित सदस्यों को शुभकामना व प्रसाद वितरण से कार्यक्रम संपन्न हो गया।

Related posts

हिन्दी के चलते फिरते विश्वविद्यालय थे पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

प्रधान मंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चौंकाने और  डराने वाला सप्ताह! : इधर सूरज पाले का शोर, उधर अंधेरा पसरता चहुं ओर!!

rktvnews

एम्स जैसे चिकित्सक और आधुनिक आपरेशन आर एल मेमोरियल हॉस्पिटाल आरा में:सर्जन डा विजय गुप्ता एवं डा संगीता गुप्ता

rktvnews

5 सितंबर 2023 को ब्राजील की नौसेना के प्रतिनिधिमण्डल का दिल्ली दौरा।

rktvnews

इंदौर:सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment