RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : राहुल तिवारी ने किया महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

महागठबंधन प्रत्याशी तथा निवर्तमान विधायक राहुल तिवारी ने शाहपुर मे महागठबंधन चुनाव कार्यालय का फीता काट कर किया उद्घाटन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत मे महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी तथा राजद के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के तेजस्वी यादव के शासन काल मे बिहार को नये ढंग से विकसित किया जायेगा। युवा नेता के नेतृत्व मे बिहार मे पलायन और बेरोजगारी को दूर किया जायेगा। उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे गाँव-गाँव जाकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव की उपलब्धियों को बतायें। उनके शासन काल मे दबे, कुचले तथा शोषितों को मान सम्मान मिला तथा उनकी आवाज सदन तक पहुँचाई गई। इस अवसर पर महागठबंधन प्रत्याशी राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, संत मिश्र, मुखिया बीरबल सिंह, शमशेर बहादुर पांडे, रामदुलार यादव, मुन्ना शाह, मनोज पांडे, मो मोख्तार शाह, राकेश कुमार त्रिपाठी, शंकर यादव,  शशिनाथ शर्मा सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित  थे।

Related posts

गिरीडीह:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस का किया जाएगा आयोजन : उपायुक्त

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 8वें और 9वें सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान किए; क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश ओझा ने छठ पूजा कमिटी को सौंपा जनरेटर।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने अहिरौली पंचायत में कार्टून पैकेजिंग एवं प्रखंड डुमराव अंतर्गत उद्यान विभाग संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।

rktvnews

जयपुर:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 60 से अधिक कार्रवाई, 12 एफआईआर और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment