RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)22 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता है। कई परिवारों का भरण-पोषण गाय पालन और गौ-सेवा से होता है। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि हम सभी मिलकर गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निराश्रित गौवंश के लिए गौ सदनों के निर्माण और संचालन को बढ़ावा दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निराश्रित पशुओं ( जिन्हें गौशालाओं में पाला जा रहा है) के भरण पोषण के लिए पहले 5 रुपए प्रति दिन प्रति पशु दिया जाता था, इसे बढ़ाकर अब 80 रुपए प्रति पशु/ प्रति दिन किया गया है। निजी रूप से गौशालाओं के निर्माण में राज्य सरकार ने 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी राज्य सरकार गौ संरक्षण के लिए कार्य करती रहेगी।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन हेतु की व्यापक समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शाजापुर जिले के किसान देवेंद्र परमार का राष्ट्रीय गोपाल-रत्न पुरस्कार – 2024 के लिए चयन।

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) और शुभंकर उज्ज्वला को लॉन्च किया।

rktvnews

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय का सेमरा के नवनिर्मित रेफरल अस्पताल एवं थाना का औचक निरीक्षण।

rktvnews

ग्रीष्मावकाश में समर कैंप कार्यशाला आयोजित ।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में ₹ 53.43 करोड़ की लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment