RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

शाहपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित विजय सिंह के मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स मे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ-साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला तथा प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन मे चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया तथा चुनाव जीतने के लिए टिप्स दिये गये। वक्ताओं ने कहा कि एनडीए गठबंधन के पक्ष में पूरे बिहार मे आंधी चल रही है। बिहार मे एनडीए की सरकार बनेगी तथा अगला सीएम नीतीश कुमार ही होंगे। एनडीए ही अच्छी सरकार दे सकती है। प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र मे एनडीए की आंधी चल रही है। इस आंधी मे महागठबंधन का सफाया तय है। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राकेश विशेश्वर ओझा की जीत रेकॉर्ड मतों से होगी। वक्ताओं ने कार्यकर्त्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताने को कहा। सम्मेलन की अध्यक्षता तथा संचालन शाहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने किया। सम्मेलन मे शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, जदयू महासचिव मनोज उपाध्याय, अरविंद पांडे, मनु पाठक, त्रिभुवन सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष भुवर पांडे, जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम, महामंत्री बंटी पांडे, लोजपा अध्यक्ष शंभु जी, श्याम कुमार मुन्नू, संजय पांडे, निशू राय, नगर लोजपा अध्यक्ष शंकर पासवान, प्रमोद ओझा, प्रदीप गुप्ता, विंध्याचल जयसवाल, विजय सिंह, शिवशंकर सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अंशू गिरी, मोहन पाण्डे, संजय पांडे, नितेश सिंह, पीयूष सिंह, चंदन पांडे, सौरभ पांडे, सत्यनारायण चौधरी, विनय मिश्रा, रामाधार स्वर्णकार, झूलन गोंड सहित बङी संख्या मे नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

चित्तौड़गढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च!जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित आला अधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मोतीहारी:जिला स्कूल के प्रांगण में बन रहे इंडोर स्टेडियम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

रामगढ़:शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भारत ने जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment