RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 अक्टूबर।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ भेजी हैं।
राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “दिवाली के पावन अवसर पर, मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।
भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिवाली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं जो धन और समृद्धि की देवी हैं।
खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और ज़रूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियाँ लाने का भी अवसर है।
मैं सभी से सुरक्षित, ज़िम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने का आग्रह करती हूँ। यह दिवाली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

Related posts

छतीसगढ:कोयला खनन परियोजना के लिए जिंदल द्वारा जंगल कटाई : सीबीए ने नागरामुड़ा के ग्रामीणों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा “जंगल कटाई का आदेश अवैध, वापस ले सरकार”।

rktvnews

वैशाली:एक-एक घर परिवार में जाकर मतदाताओं को करें जागरूक:यशपाल मीणा

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों के हित में खरीफ : 2024 से लागू करें डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अल हफ़ीज़ कॉलेज मे प्रति कुलपति का परीक्षा के दौरान औचक निरिक्षण।

rktvnews

“भोजपुर जिला द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में जप्त वाहनों की तीसरी बार ऐतिहासिक नीलामी,193.20 लाख रूपये राजस्व की हुई प्राप्ति।

rktvnews

Leave a Comment