RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: हनुमंत जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर रमना में हुआ भजन संध्या का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 अक्टूबर।आज हनुमंत जन्मोत्सव मनाया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ महावीर मंदिर ट्रस्ट के महंत सुमन बाबा,उपाध्यक्ष देवराज ओझा,सचिव सुनील सिंह,सह सचिव कुमार मोहित ,कोषाध्यक्ष संजय राय ,राजू सिंह ,बिंदेश्वरी दूबे द्वारा दीप जलाकर किया गया ।जन्मोत्सव कार्यक्रम में लोक गायिका संगीत सिंह,कुमारी स्नेहा,सोनी पांडेय,मनोज यादव द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भजन की प्रस्तुति की गई ।अंतरराष्ट्रीय जादूगर महानन्द के द्वारा जादू की प्रस्तुति की गई ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति भरे गीत,भजन को सुनकर भक्त झूम उठे और हनुमंत जन्मोत्सव भक्तिमय हो गया ।भजन के कार्यक्रम के बाद संध्या आठ बजे महावीर जी के पट खोलने के साथ आरती किया गया ।आरती में सैकड़ो भक्तजनों ने भाग लिया ।महंत सुमन बाबा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाते है और इस बार भी पूरे श्रद्धा भाव और उत्साह से यह मनाया गया ।

Related posts

मोबाइल एक नशा है।

rktvnews

चतरा इको पार्क में पर्यटकों को मिलेगी ई-कार्ट की सुविधा।

rktvnews

गिरीडीह:संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश मीणा ने बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत चमरखों में संचालित आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भारत का 43वाँ विश्व धरोहर स्थल बना ‘चराईदेव मोईदाम’।

rktvnews

नागरिक स्वतंत्रता के चैंपियन ए.के. गोपालन, जिन्हें आजादी के बाद भी जेल में रखा गया था!

rktvnews

छत्तीसगढ : युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता पूर्ण भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सब की प्राथमिकता: राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

Leave a Comment